लखनऊ, जेएनएन। Lucknow COVID-19 News: प्रदेश में लॉकडाउन के बाद से ही लखनऊ में कोरोना संक्रमण पर शिकंजा कस रहा है। मगर मौतें अब भी बेकाबू हैं। रविवार को राजधानी लखनऊ में 45 दिनों बाद 550 से भी कम यानि सिर्फ 525 संक्रमित पाए गए। जबकि 20 मरीजों की वायरस ने जान ले ली। वहीं, 1944 संक्रमित स्वस्थ हुए। एक दिन पहले शनिवार को भी 617 लोग ही संक्रमित हुए थे। जबकि 12 मरीजों की मौत हुई थी।
लगातार स्वस्थ हो रहे लोगों की संख्या बढ़ने से अब सक्रिय मरीज 11045 रह गए हैं। जबकि चार हफ्ते पहले तक सक्रिय मरीजों की संख्या लखनऊ में 60 हजार के करीब पहुंच चुकी थी। इस लिहाज से चार हफ्ते में भारी गिरावट सक्रिय मरीजों की संख्या में दर्ज की गई है। हालांकि, मौतों में कमी नहीं आने से स्वास्थ्य विभाग के सामने चुनौती बरकरार है। अब लखनऊ में कुल 2246 मौतें हो चुकी हैं।