जियामऊ स्थित कल्याण मण्डप में कम्युनिटी किचेन स्थापित | क्षेत्रों में निराश्रित व जरूरतमंद व्यक्तियों को किया गया भोजन का वितरण

 लखनऊ 

कोरोना (कोविड-19) की वैश्विक महामारी के रोकथाम हेतु उ.प्र. शासन द्वारा लागू लॉकडाउन के कारण समस्त बाजार, निर्माण कार्य, आवागमन के साधन जैसे रिक्शा, पटरी दुकाने इत्यादि विभिन्न कार्य बंद किए गए है। 


ऐसी स्थिति में उपरोक्त कार्यो से जुड़े हुए मजदूर, पल्लेदार, रिक्शा चालक तथा झुग्गी/झोपड़ियो के निवासी इत्यादि के भोजन की समस्या हो रही है, जिसको दृष्टिगत रखते हुए नगर आयुक्त अजय कुमार द्विवेदी के निर्देशन में जियामऊ स्थित कल्याण मण्डप में कम्युनिटी किचेन स्थापित किया गया है। 


आज जियामऊ कल्याण मंडप के किचेन में तैयार किए गए भोजन का वितरण निम्नानुसार विभिन्न क्षेत्रों में निराश्रित व जरूरतमंद व्यक्तियों को किया गयाः-


1. सिविल अस्पताल, पार्क रोड एवं जी.पी.ओ.

2. परिवर्तन चौक

3. हाईकोर्ट पुराना, स्वास्थ्य भवन के आसपास

4. अमीनाबाद

5. नाका चौराहा

6. कैसरबाग बस स्टैंड

7. चारबाग रेलवे स्टेशन


source photos