मुख्यमंत्री ने किया विधान परिषद में चित्र वीथिका का उद्घाटन, सावरकर का चित्र लगाया, कांग्रेस ने किया विरोध www.livemtnews.in

विधान परिषद के सभापति रमेश यादव और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को विधान परिषद के सुंदरीकरण के कामों का लोकार्पण किया। साथ ही चित्र वीथिका का उद्घाटन भी किया। उन्होंने विधान परिषद के वर्तमान सदस्यों की पट्टिका का अनावरण भी किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि विधान परिषद में लोकार्पित चित्र वीथिका हम सबको प्रेरणा देगी। चित्र वीथिका में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी वीर सावरकर के चित्र को देखकर उन्होंने कहा कि सावरकर का व्यक्तित्व प्रत्येक भारतवासी के लिए अत्यन्त महत्वपूर्ण है। सावरकर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के साथ-साथ एक बहुत बड़े दार्शनिक, लेखक और कवि भी थे।


चौरी-चौरा शतब्दी वर्ष पर आयोजित होंगे कार्यक्रम

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार की ओर से 4 फरवरी, 2021 से 4 फरवरी, 2022 तक चौरी-चौरा के शताब्दी वर्ष के दौरान विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा, संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना, विधान परिषद सदस्य स्वतंत्र देव सिंह भी उपस्थित थ